6 सितंबर 2013 - 19:30
बहरैन में जारी है प्रदर्शनों का सिलसिला।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद बहरैनी जनता ने देश के विभिन्न नगरों में सरकार विरोधी प्रदर्शन किए।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद बहरैनी जनता ने देश के विभिन्न नगरों में सरकार विरोधी प्रदर्शन किए।

समाचारों में कहा गया है कि प्रदर्शनकारी अपने हाथों में बहरैन का ध्वज उठाए हुए थे और शाही सरकार के विरुद्ध गगन भेदी नारे लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वह शाही सरकार की समाप्ति और लोकतंत्र की स्थापना तक अपने शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को जारी रखेंगे। इस अवसर पर शाही सरकार के सुरक्षा बलों ने बक्तरबंद गाड़ियां खड़ी करके प्रदर्शनकारियों का रास्ता बंद करने का प्रयास किया जबकि सुरक्षा बलों के हेलीकाप्टर भी उड़ान भरते देखे गये। दूसरी ओर वेफ़ाक़ पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अगस्त 2013 से अब तक शाही सरकार ने दो सौ से अधिक क्रांतिकारियों को गिरफ़्तार किया है जबकि शाही सुरक्षा बलों ने चार सौ बयासी घरों पर आक्रमण किये हैं